ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार, निवेशकों की चिंता बढ़ी
एशियाई बाजारों में कमजोरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर शुक्रवार 13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय तक चलने वाले संभावित संघर्ष की आशंकाओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया। सुबह सेंसेक्स 876.56 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,157.86 अंक पर कारोबार कर रहा था।

No comments