Breaking News

सिरोही में 2 ट्रॉलों की भिड़ंत में 1 युवक जिंदा जला


सिरोही जिले के स्वरूपगंज में रात 2 ट्रॉलों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद दोनों ट्रॉलों में आग लग गई, जिसमें 1 युवक जिंदा जल गया। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यह हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन स्थित स्वरूपगंज डाक बंगले के सामने हुआ। पिंडवाड़ा की तरफ से आ रहा एक ट्रॉला डिवाइडर पार कर गलत साइड में पहुंच गया और आबूरोड की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रॉला से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के कैबिन में तुरंत आग लग गई।

No comments