प्याज की फसल के बीच में अफीम की खेती... जयपुर में 363 पौधे बरामद
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस के नशा विरोधी अभियान के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां एक खेत में प्याज की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से 363 अफीम के पौधे बरामद किए और आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए बेहद चालाक तरीका अपनाया था. उसने अफीम के पौधों को इस तरह प्याज की फसल के बीच लगाया कि दूर से देखने पर खेत सामान्य फसल जैसा ही दिखाई दे. लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र की सक्रियता के चलते यह अवैध खेती ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकी.

No comments