Breaking News

लेपर्ड ने युवक पर अचानक हमला कर घसीटा, चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो भागा


सिरोही जिले में पिंडवाड़ा तहसील के बसंतगढ़ गांव में रात एक लेपर्ड ने दुकान से घर लौट रहे एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर से उदयपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बसंतगढ़ निवासी पुनाराम पुत्र हुसा राम गुरुवार रात दुकान से अपने घर जा रहा था। अंधेरे में अचानक एक लेपर्ड ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। लेपर्ड ने युवक की गर्दन पकड़कर उसे घसीटने का प्रयास किया।

No comments