Breaking News

यूपी की नाबालिग लड़की का राजस्थान में हो रहा था बाल विवाह


भरतपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी है. यह शादी आगरा की रहने वाली लड़की और भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी युवक के बीच शहर के एक मैरिज होम में होने जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, लड़की आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र की निवासी थी. वहां की पुलिस ने वधु पक्ष को पहले ही बाल विवाह न करने के लिए पाबंद किया था. लेकिन सामाजिक दबाव और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने भरतपुर में गुपचुप तरीके से शादी करने का फैसला किया.

No comments