झुंझुनूं कलेक्टर ने गैस एजेंसी पहुंचकर स्टॉक देखा:बोले- अफवाहों से बचे
झुंझुनूं में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रांतियों के बीच जिला प्रशासन सख्त हो गया है। व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था की जांच करते हुए अधिकारियों और एजेंसी संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को तय समय सीमा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

No comments