दिल्ली मेट्रो की नई लाइन पर 500 मीटर केबल चोरी, कुछ दिन पहले ही मोदी ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले रविवार को ही जिस नए मेट्रो कॉरिडोर का भव्य उद्घाटन किया गया था, वह बदमाशों की करतूत का शिकार हो गया. दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच सिग्नलिंग केबल की बड़ी चोरी के कारण मेट्रो की रफ्तार पर 'ब्रेकÓ लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी के अनुसार, भलस्वा और मजलिस पार्क स्टेशनों के बीच चोरों ने लगभग 500 मीटर सिग्नलिंग केबल पर हाथ साफ कर दिया.

No comments