Breaking News

उदयपुर में यूडी टैक्स को लेकर निगम का एक्शन


उदयपुर में नगर निगम की टीमें यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ  लगातार कार्रवाई के मूड में हैं। टीम ने अरज गुरुवार सुबह 6 बजे शहर के दो बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेज परिसरों में पहुंचकर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई बीएन यूनिवर्सिटी और दूसरी कार्रवाई आरएमवी के महिला कॉलेज में हुई।
हालांकि कॉलेज में एग्जाम को देखते हुए यह कार्रवाई कॉलेज के मेन गेट पर नहीं करते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस पर की गई। दोनों कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज किया गया। वहां निगम की टीम ने नोटिस चस्पा किए। इस कार्रवाई से कॉलेज के शैक्षणिक कार्य या एग्जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

No comments