Breaking News

अलवर जेल में चार मोबाइल और गांजा मिला


अलवर के केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच वार्ड नंबर-1 में अचानक किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर तैनात ड्यूटी कार्मिकों ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान वार्ड के शौचालय के पास झाडिय़ों के निकट एक संदिग्ध पैकेट मिला। रात्रि गश्त अधिकारी की मौजूदगी में पैकेट को जब्त कर खोला गया तो उसमें चार कीपैड मोबाइल फोन और करीब 2 ग्राम गांजा जैसी नशीली वस्तु बरामद हुई। सभी मोबाइल बिना सिम के थे।

No comments