Breaking News

एक चिंगारी से खेत में खड़ी फसल बन गई राख


बारां जिले के अंता क्षेत्र के निकट स्थित बम्बुलिया कला गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयासों के चलते बड़े नुकसान से बचाव हो सका।
खेत मालिक मुकेश गोचर के अनुसार, उनके खेत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी।

No comments