हरिद्वार में आबादी वाले क्षेत्र में हाथी के आने से लोगों में दहशत
हरिद्वार के जनजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी फिर घुस आया। देर रात बालाजी एन्क्लेव में हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के रोजाना आबादी वाले क्षेत्र में घुसने से दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम से लगातार हाथियों को रोकने की मांग कर रहे हैं। हाथियों की समस्या का स्थाई समाधान निकालने में वन प्रभाग नाकाम साबित हो रही है।

No comments