Breaking News

धौलपुर में 5 ट्रांसफार्मर उतारे, 20 कनेक्शन काटे


धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया। इस दौरान 5 ट्रांसफार्मर उतारे गए और 20 बिजली कनेक्शन काटे गए। विभाग ने मौके पर ही 3 लाख रुपए नकद सहित कुल 8 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया।
इन गांवों में बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के 5 ट्रांसफार्मर उतारे गए। इन ट्रांसफार्मरों पर विभाग का लगभग 15 लाख रुपए नियमित बकाया और करीब 5 लाख रुपए पीडीसी कनेक्शन का बकाया लंबित था।

No comments