सीकर में हर्ष पर्वत पर स्टंट, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जब्त किया
सीकर के हर्ष पर्वत पर गाडिय़ों का स्टंट करते हुए और गाडिय़ों को दौड़ाने का वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गाडिय़ों को जब्त कर लिया। इनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
सदर थाना एसएचओ इंद्रराज मरोडिय़ा के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कई गाडिय़ां स्टंट करती हुई नजर आ रही थी। इसके अलावा वीडियो में गाडिय़ों को दौड़ाया जा रहा था। ऐसे में गाडिय़ों के नंबर के आधार पर करीब आधा दर्जन गाडिय़ों को एमवी एक्ट में जब्त किया गया है।

No comments