फसलो को भारी नुकसान, जीरा, इसबगोल, रायड़ा, अरंडी प्रभावित; किसानों की चिंता बढ़ी
राजस्थान के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज आंधी से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जीरा, इसबगोल, रायड़ा और अरंडी जैसी प्रमुख फसलें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद पड़ी फसलें खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कई स्थानों पर तेज हवा के कारण खड़ी फसलें गिर गई हैं। वहीं, कटाई के बाद खेतों में रखी उपज बारिश से भीगकर खराब होने लगी है। इससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसानों ने प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत राहत की मांग की है।

No comments