गर्मी पर ब्रेक! राजस्थान में 4 दिन तक बरसात की चेतावनी
राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

No comments