Breaking News

वैशाली नगर के शाशा कैफे पर पुलिस का छापा, 24 लोग हुक्का पीते पकड़े गए


जयपुर के पॉश इलाकों में रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार्स पर जयपुर पुलिस ने अब अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक साहसिक 'डिकॉय ऑपरेशनÓ को अंजाम देते हुए गौतम मार्ग स्थित 'शाशा कैफेÓ पर बड़ी कार्रवाई की।
बता दें कि इस पूरी कार्रवाई की कमान खुद थानाधिकारी आरती सिंह ने संभाली, जो खुद एक बोगस ग्राहक बनकर कैफे के अंदर दाखिल हुईं। अवैध गतिविधियों की पुष्टि होते ही पूरी टीम के साथ धावा बोल दिया।

No comments