Breaking News

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था


कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे।
उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि, वे हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहे थे। वे भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान थे। हालांकि केरल की नर्स ने उनकी मां का बहुत ख्याल रखा। जिससे उन्हें राहत मिली।

No comments