Breaking News

राजस्थान में फिर बढ़े सोने चांदी के दाम


पश्चिमी एशिया में पैदा हुए संकट के कारण सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी है। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में जहां लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, अब एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज गुरुवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी की कीमत में करीब 8000 की बढ़ोतरी हुई है, वहीं सोने के दाम भी 5000 तक बढ़ गए हैं।
राजस्थान सर्राफा बाजार के अनुसार शुद्ध चांदी की कीमत 229600 प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 228200 रही। 

No comments