राजस्थान में हर 500 मीटर पर लगेगा चार्जिंग स्टेशन
वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच राजस्थान ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब चार्जिंग की सबसे बड़ी बाधा को खत्म करने की तैयारी कर ली गई है।
जयपुर की एक प्रमुख ईवी टेक्नोलॉजी कंपनी सरकार के साथ मिलकर राज्यभर में 5,000 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। इस मेगा प्लान का सबसे खास हिस्सा यह है कि शहरों में हर 300 से 500 मीटर के दायरे में चार्जिंग की सुविधा मिलेगी.

No comments