Breaking News

राजस्थान बोर्ड-12वीं का रिजल्ट कब:आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का एक साथ जारी होगा


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट कल 31 मार्च-मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।

No comments