Breaking News

खेत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला


चूरू में खेत में बकरियां चरा रहे दूलाराम प्रजापत पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि बछरारा बड़ा निवासी दूलाराम प्रजापत खेत में बकरियां चराने गए थे। चाय बनाने के लिए जब वह झोपड़े के अंदर थैले में रखा सामान लेने गए, तभी झोपड़े में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

No comments