कोटा में बीच सड़क भालू की चहल कदमी, गांव में दहशत
कोटा के कनवास रेंज में बारां झालावाड़ स्टेट हाइवे भालू का मुवमेंट सामने आया है। रात के समय लटूरी गांव में भालू ने खेत से निकल कर स्टेट हाइवे क्रॉस किया। भालू के बीच सड़क पर चहल कदमी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर आज सुबह फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया, लेकिन भालू के पगमार्क नहीं मिले ।

No comments