बीकानेर में बारिश-ओले से फसल खराब:ईसबगोल, गेहूं, चना की फसल पानी में डूबी
बीकानेर में बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब हुई और कई गांवों में 90 फीसदी तक नुकसान हुआ, वहीं ईसबगोल, गेहूं और चना की फसल प्रभावित हुई और कांग्रेस ने गिरदावरी व मुआवजे की मांग उठाई। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद जिलेभर के किसानों को भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बीकानेर जिले के आसपास के गांवों के साथ श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर, पूगल, खाजूवाला और नोखा के गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। कुछ गांवों में यह नुकसान करीब 90 फीसदी तक बताया जा रहा है।

No comments