Breaking News

अजमेर में गोदाम से 50 हजार का तेल चोरी:25 फॉच्र्यून ब्रॉड के पीपे ले गए बदमाश


अजमेर के पड़ाव स्थित एक खाद्य तेल व्यापारी के गोदाम से चोरों ने ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपए कीमत के तेल के पीपे चोरी कर लिए। पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट में बताया कि वह हमेशा की तरह गोदाम को बन्द कर घर चले गए। जब वह दुकान आए तो दरवाजे खुले हुए थे। तेल के पीपे कम दिखने पर चैक किया तो सामने आया कि चोर दुकान से करीब 22 से 25 फॉच्र्यून ब्रॉड के तेल के पीपे चोरी कर ले गए।

No comments