बद्रीनाथ धाम बर्फ की चादर से ढका
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में लगातार तीन दिनों हो रही भारी बर्फबारी के बाद आज मौसम ने राहत दी है. बर्फबारी थमने के बाद धाम का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है. पूरे परिसर में बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे यहां का नजारा अद्भुत और आकर्षक दिखाई दे रहा है.
मौसम की मार के कारण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी असर पड़ा है और कई अन्य जरूरी काम अस्थायी रूप से रोकने पड़े हैं, लेकिन आज बद्रीनाथ धाम में चटक धूप खिल चुकी है. जिससे अब ठंड से राहत की उम्मीद जताई जा रही है.

No comments