मार्च में ही शुरू हुआ गर्मी का सितम, कई जगह 40 डिग्री तक पहुंचा पारा
राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पाकिस्तान बॉर्डर वाले जिलों में तापमान 40 के करीब पहुंच चुका है. राजधानी जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है.
इस बीच प्रर्देश में हीट वेव का असर भी दिखाई देने लगा है. राजस्थान में इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढऩे की संभावना है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

No comments