गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली
बीकानेर के देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 33 हजार बोरियां में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसाान हुआ है।
करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया और रातभर मूंगफली की बोरियां जलती रहीं।

No comments