सेंसेक्स 2400 और 700 अंक लुढ़का, युद्ध की आग में निवेशकों का 12.39 लाख करोड़ स्वाहा
कारोबार शुरू होने के महज 10 मिनट के भीतर ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 12.39 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई, जिससे यह घटकर 437 लाख करोड़ रुपये रह गया। एक समय सेंसेक्स 2,400 अंक लुढ़ककर 76,424 पर और निफ्टी 700 से अधिक अंक गिरकर 23,750 पर था।
वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका असर दुनिया के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। एशियाई बाजार लहूलुहान हैं और अमेरिकी शेयर बाजारों के फ्यूचर्स में भारी गिरावट देखी गई।

No comments