राजस्थान में सभी चिकित्सा कर्मियों की होगी डिजिटल मैपिंग
राजस्थान शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल की तर्ज पर अब चिकित्सा विभाग में भी स्वास्थ्यकर्मियों की डिजिटल मैपिंग शुरू कर दी है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी और पैरामेडिकल स्टॉफ का हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक चिकित्साकर्मी की एचपीआर आईडी बनेगी। इसमें उसकी योग्यता, पदस्थापन, कार्यक्षेत्र और सेवा रिकॉर्ड की पूरी जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
केंद्र सरकार के इस डिजिटल सिस्टम से यह भी पता चल सकेगा कि राजस्थान में कौन-सा हेल्थ प्रोफेशनल कहां कार्यरत है और उसकी सेवाओं का उपयोग किस तरह किया जा रहा है।

No comments