Breaking News

जयपुर-अजमेर के 4 रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स का सवेर्:स्टाफ से पूछताछ कर रही टीमें


जयपुर के तीन और अजमेर के एक रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग के सर्वे की कार्रवाई दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। रविवार दोपहर जयपुर के गांधी पथ स्थित रोसाडो बार एंड रेंस्टोरेंट, राजापार्क स्थित कबाब्स एंड करीज और अजमेर रोड स्थित द पार्क पैलेस पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई थी।
वहीं अजमेर के स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहा स्थित मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हो रही है। आयकर विभाग की टीमें मैनेजमेंट और स्टाफ से पूछताछ के साथ ही डॉक्यूमेंट्स खंगाल रही हैं। आयकर विभाग को बड़ी टैक्स चोरी का अंदेशा है।

No comments