अवैध दो देसी पिस्टल व कारतूसों सहित दो युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस ने पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध पिस्टलों व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 2 एनकेआर रोही नुकेरा में जमीन कब्जे को लेकर झगड़े की आशंका है और कुछ लोगों के पास हथियार होने की सूचना पर एएसआई राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नहर एनकेआर पटड़े के पास एक युवक को पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में अपना नाम संदीप कुमार पुत्र कालूराम, निवासी ढोलनगर थाना संगरिया बताया। पुलिस ने संदीप के कब्जा से एक देशी पिस्तोल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये।

No comments