शहर से एक और बाइक चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें लगातार जारी हैं। पुलिस को चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। इन्द्रा कॉलोनी इलाके से बसंत कुमार धाणक की बाइक चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। चोरी की यह वारदात गत 10 फरवरी की है। पुलिस ने अब बसंत धाणक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।

No comments