कुख्यात पर्ची सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, एक सटोरिया दबोचा
रायसिंहनगर में पर्ची सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10,140 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिस सट्टा अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी, वहां के संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान संचालक के पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी कुख्यात पर्ची सट्टा संचालक को डीएसटी टीम द्वारा करीब 7 लाख रुपए की सट्टा राशि के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments