युवकों को विदेश भेजा साइबर ठगी में धकेला
श्रीगंगानगर में डेटा एंट्री की नौकरी का झांसा देकर दो युवकों को विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर साइबर ठगी का काम कराने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस के अनुसार केसरीसिंहपुर निवासी 25 वर्षीय अमृतपाल सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी कि वर्ष 2024 में वह एमबीआई के्रडिट कार्ड बनाने की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान रवि सहोता और विक्रम रामगढिय़ा निवासी केसरीसिंहपुर से हुई। विक्रम रामगढिय़ा ने उसे दिल्ली निवासी राजीव चौधरी से मिलवाया, जिसने बैंकॉक (थाईलैंड) में डेटा एंट्री की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए पीडि़तों से करीब 1.36 लाख रुपये ले लिए गए।

No comments