जिला रसद विभाग की टीम ने किया गैस एजेन्सियों का निरीक्षण
श्रीगंगानगर में वर्तमान में मध्य-पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय गैस आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत गंगानगर में घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति व कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार शनिवार को प्रवर्तन स्टाफ जांच दल ने रोहित उद्योग स्थित श्रीगंगानगर गैस एजेन्सी (भारत) एवं मूमल गैस एजेन्सी (एचपी) का निरीक्षण किया।
सहायक जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि आज भारत गैस एजेंसी का भौतिक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर व वास्तविक स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलेण्डर की बुकिंग अनुसार नियमानुसार आपूर्ति की जा रही है। साथ ही बुकिंग भी की जा रही है।

No comments