सोलर व्यापारियों पर जीएसटी सर्वे
श्रीगंगानगर में जीएसटी विभाग ने शहर में सोलर का व्यवसाय करने वाली चार फर्मो व पदमपुर में एक सोलर व्यापारी पर सर्वे किया। सर्वे में जीएसटी चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद इन व्यापारियों से 52 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया।
अतिरिक्त आयुक्त रामेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्य आयुक्त जयपुर कुमार पाल गौतम के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। कार्यवाही में डिप्टी कमिश्रर प्रदीप अरोड़ा, उषा बिश्रोई, सहायक आयुक्त रविशंकर शर्मा, नीतू सैन व अख्तरअली की टीम ने की। जीएसटी चोरी करने के मामले में सोलर व्यवसायियों पर लगातार सर्वे करके राजस्व वसूली की जा रही है।

No comments