उदयपुर की दो झीलों को किया जा रहा फुल:आज शाम से फतहसागर में जा सकता पानी,
उदयपुर में पिछले 3 दिनों से अलसीगढ़, आकोदड़ा और मादड़ी डेम से छोड़े जा रहे पानी से झीलों में पानी की आवक जारी है। पिछोला झील में लगातार आ रहे पानी से करीब डेढ़ फीट जलस्तर बढ़ा है। पिछोला के बाद अब मंगलवार शाम के बाद लिंक नहर से फतहसागर में भी पानी छोड़ा जा सकता है।
पिछोला के बाद प्रशासन का पूरा फोकस फतहसागर झील को भरने पर है, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। दोनों झीलों का जलस्तर 10-10 फीट किया जाएगा। दरअसल, लेकसिटी में गर्मी के दस्तक देते ही पिछले दिनों पेयजल किल्लत का डर सताने लगा था। गिरते जलस्तर को देखते हुए जलदाय विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के 3 बांधों के गेट खोलने का फैसला किया था।

No comments