आईपीएल 2026 के लिए नए नियम लागू, मैच के दिन प्रैक्टिस पर बैन
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। अब हर टीम के खिलाड़ी सिर्फ टीम बस में ही ट्रेवल कर सकेंगे। उन्हें परिवार के साथ सफर करने की परमिशन नहीं हैं। इसके अलावा मैच डे पर किसी भी प्रैक्टिस सेशन की इजाजत नहीं होगी।
प्लेयर्स को अपनी फैमिली के सदस्यों से अलग टीम के साथ सफर करना होगा। अगर कोई प्लेयर के परिवार के सदस्य और दोस्त आए हैं तो वह अलग गाड़ी में सफर कर सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी एरिया से टीम की प्रैक्टिस देख सकते हैं।

No comments