Breaking News

बाड़मेर में एक करोड़ रुपए का घोड़ा 'श्यामÓ


बाड़मेर के तिलवाड़ा मेले में पहुंचे घोड़ों में एक अश्व की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई, लेकिन मालिक ने उसे बेचने से इंकार कर दिया। सिन्धी नस्ल का पांच साल का यह घोड़ा पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौडऩे वाले इस अश्व ने देशभर की 10 रेस में अब तक सभी घोड़ों को पछाड़ा है। वर्तमान में इसकी ऊंचाई करीब 61 इंच है।
रूपसिंह बताते है कि 'श्यामÓ को दूध, मक्खन, घी और ड्राइ फ्रूट्स सहित संतुलित खुराक दी जाती है। जिससे उसके शरीर शौष्ठव व बलिष्ठता की पूर्ति हो सके।

No comments