दिल्ली विधानसभा को मिली धमकी, स्पीकर को आया मेल, सदन की कार्रवाई रुकी
दिल्ली विधानसभा को धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास मेल आया है। इसके बाद सदन की कार्रवाई रोक दी गई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

No comments