Breaking News

बे्रक में तकनीकी खराबी की आशंका के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा


गुरूवार सुबह फिरोजपुर से श्रीगंगानगर आ रही रेलगाड़ी  को पंजाब के पंचकोसी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन के बे्रक सिस्टम में मामूली तकनीकी खराबी की आशंका के चलते ट्रेन को कुछ देर स्टेशन पर रोक कर बे्रक सिस्टम को चैक किया गया। 
इसके बाद ट्रेन को श्रीगंगानगर के लिए रवाना कर दिया गया। जैडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ जाती है, फिर वापसी में श्रीगंगानगर से फिरोजपुर के लिए रवाना होती है। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह पंचकोसी के पास ट्रेन को रोक कर बे्रक सिस्टम की जांच की गई थी। 

No comments