जिले भर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर छापेमारी
श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अंगे्रजी, देसी शराब व बीयर बरामद की गई। पुलिस अनेक लोगों को शराब बेचते गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमे दर्ज किये हैं।
पदमपुर पुलिस ने गांव 23 बीबी रोही में पदमपुर निवासी जंगीर सिंह पुत्र जीतू वाल्मीकि को 34 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
गजसिंहपुर पुलिस ने तीन स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब बरामद की। पहली टीम ने गजसिंहपुर में बृजमोहन भार्गव को शराब बेचने काबू कर लिया।इसके कब्जे से े240 पव्वे देशी शराब, 58 पव्वे अंगे्रजी शराब व 2570 रुपए नगदी बरामद की। दूसरी टीम ने एक स्थान पर लावारिस पड़ी देसी व अंगे्रजी शराब व बीयर बरामद की।

No comments