Breaking News

एजेंसियों पर भीड़, सिलेंडर आते ही खत्म


श्रीगंगानगर जिला प्रशासन शहर व जिले भर में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सामान्य होने का दावा कर रहा है, जबकि एजेंसियों के आगे उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आती है। सुबह ट्रेक्टर-ट्रॉली आते ही  सिलेंडरों की सप्लाई लेने के लिए उपभोक्ताओं की अच्छी खासी मौजूदगी रहती है। ट्रॉली में सिलेंडर खाली होने पर दूसरी ट्रॉली का इंतजार उपभोक्ता करते हैं। बिना बुकिंग सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली सिलेंडर के साथ वापिस लौटना पड़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है, उन्हें सिलेंडर शाम तक भी मिल रहा है। 
जिला प्रशासन ने समस्त गैस एजेंसी संचालकों से वार्ता करके दावा किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रसद विभाग के अनुसार उपभोक्ता अपने रजिस्ट्रेड मोबाइल नम्बर से गैस सिलेण्डर की बुकिंग करवाकर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।

No comments