कनाडा वर्क वीजा के नाम पर फर्जी दस्तावेज सौंपे, 17.70 लाख की ठगी
पदमपुर में कनाडा भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 17.70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पंजाब निवासी दम्पत्ति सहित तीन जनों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चक 9 डीडी निवासी 23 वर्षीय गुरसेवक सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसे वर्क परमिट पर कनाडा जाना था। इसी दौरान वर्ष 2023 में पदमपुर निवासी राकेश शर्मा, उसकी बेटी प्रियंका शर्मा और दामाद भगत सिंह ने उसे कनाडा का वर्क वीजा और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने बताया कि वह एके वल्र्डवाइड इमीग्रेशन के नाम से पदमपुर की सिटी मार्केट गिल कॉलोनी में ऑफिस खोल रहे हैं। मार्च 2023 में आरोपियों ने श्रीगंगानगर में सेमीनार आयोजित किया। इसमें मैंने भाग लिया।

No comments