गेहूं खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस घोषित
राज्य सरकार ने राजस्थान कृषक समर्थन योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है।
श्रीगंगानगर जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग ने बताया कि पंजीकृत किसानों को कुल 2735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान उनके जनआधार से जुड़े बैंक खाते में मिलेगा। गेहूं की खरीद 16 मार्च से 30 जून 2026 तक की जाएगी।

No comments