गांव कालियां में हुआ था खून-खराबा, चार हमलावर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में गत दिवस गांव कालियां में दो पक्षों में हुए खून-खराबे को लेकर सदर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने एक पक्ष पर हमला करने के आरोप में दूसरे पक्ष के चार जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गांव कालियां निवासी गिरधारी नायक द्वारा दर्ज करवाये गये मुकदमे में हमला करने के आरोपियों गांव कालियां निवासी गुरदास उर्फ विक्की पुत्र दलवीर मजबीसिख, अरमान सिंह उर्फ भानी पुत्र कश्मीर सिंह, विशाल उर्फ शालू पुत्र बलविन्द्र सिंह व बलविन्द्र सिंह पुत्र रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई निहालचंद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश करवाई जा रही है।

No comments