Breaking News

जिले में 12 लाख क्विंटल सरसों एवं 2 लाख क्विंटल चने की खरीद करेगा राजफैड


राजफैड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों श्रीगंगानगर, कोटा, अजमेर एवं भरतपुर में सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 से एवं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। जबकि, शेष चार क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से एवं खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी। 
सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपए प्रति क्विंटल एवं चना का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। 
श्रीगंगानगर जिले में खरीद का लक्ष्य 12 लाख क्विंटल सरसों एवं दो लाख क्विंटल चने का खरीद का लक्ष्य रखा गया है।  हनुमानगढ़ जिले में 10 लाख क्विंटल सरसों एवं पांच लाख क्विंटल चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है ।

No comments