Breaking News

15 मार्च से पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग का टीकाकरण अभियान


श्रीगंगानगर जिले में गौ एवं भैंस वंश के पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण का सातवां चरण 15 मार्च से शुरू होगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद मित्तल ने बताया कि टीकाकरण के लिए टीमों का गठन कर ग्रामवार अभियान चलाया जाएगा। पशुपालकों से टीकाकर्मियों को सहयोग करने की अपील की गई है।

No comments