Breaking News

15 मार्च को 8 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह, 14 को निकलेगी 'जागोÓ


श्रीगंगानगर के एच ब्लॉक स्थित श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर समिति द्वारा 15 मार्च को 8 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की पूर्व संध्या 14 मार्च को लेडीज संगीत, पारंपरिक 'जागोÓ और मेहंदी कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
समिति अध्यक्ष मनजीत सिंह मंड ने बताया कि 15 मार्च को सुबह बारातों का स्वागत किया जाएगा तथा वैदिक मंत्रोच्चारण और आनंद कारज के साथ विवाह संपन्न होंगे। इसके बाद लंगर व नवविवाहित जोड़ों की विदाई होगी।

No comments