Breaking News

74 दिन का रहा पिराई सत्र, 9.51 लाख गन्ने की पिराई, रिकवरी 9.20 प्रतिशत


श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित सरकारी शुगर मिल का पिराई सत्र 6 मार्च को दोपहर एक बजे नो केन होने के कारण समाप्त हो गया। इस बार मिल में 74 दिन बिना ब्रेक लिए 9 लाख 51 हजार 387 क्विंटल गन्ने की पिराई की गई। इससे 9.20 प्रतिशत की रिकवरी दर से 1.72 लाख बैग चीनी का उत्पादन हुआ। 
हालांकि मिल के ज्यूस पैनल में शेष ज्यूस से अभी और भी चीनी तैयार हो रही। इसके के लिए अभी दो-तीन दिन काम चलता रहेगा। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 6.40 लाख क्विंटल गन्ना मिल को कम मिल पाया। गत वर्ष 15.91 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी। तब मिल 121 दिन चली थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मिल में इस बार भी न तो गुड़ बनाया गया।

No comments